राहत: देश में कोरोना के मामले घटे, 14 हजार नये मरीज - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राहत: देश में कोरोना के मामले घटे, 14 हजार नये मरीज


नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गयी है। मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कुल 14 हजार, 313 नए मरीज सामने आए हैं। यह संख्या पिछले 224 दिनों में सबसे कम है। वहीं, केरल में 24 घंटे में छह हजार, 996 मरीज रिपोर्ट हुए हैं। राज्य में इस दौरान 84 मरीजों की मौत हुई है। इस समय अवधि में पूरे देश में 181 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इस दौरान कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 26 हजार, 579 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण दर 1.21 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 43 दिनों से रोजाना संक्रमण दर तीन प्रतिशत से नीचे दर्ज की जा रही है। देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 40 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। देश में अबतक इस बीमारी से कुल चार लाख, 50 हजार, 963 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या दो लाख, 14 हजार, 900 है। यह संख्या पिछले 212 दिन में सबसे कम है।


राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक तीन करोड़, 33 लाख, 20 हजार, 57 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 98.04 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 11 लाख से अधिक टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 58 करोड़, 50 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देशभर में अबतक 95.89 करोड़ कोरोना रोधी वैक्सीन दी जा चुकी है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें