राइज प्लस के राजनीतिक संपादक ओमप्रकाश तिवारी के घर शोक, नहीं रहे बड़े पिताजी राधा कृष्ण तिवारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राइज प्लस के राजनीतिक संपादक ओमप्रकाश तिवारी के घर शोक, नहीं रहे बड़े पिताजी राधा कृष्ण तिवारी



राइज प्लस के राजनीतिक संपादक व असम के लखीमपुर के पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी के बड़े पिताजी राधा कृष्ण तिवारी (96) का निधन आज उनके निवास स्थान पर हो गया । उनके निधन से इलाके में शोक की लहर व्याप्त है । सन 1953 से रिटायरमेंट तक  स्व राधा कृष्ण तिवारी लखीमपुर जिला कारागार में पुलिस की नौकरी में कार्यरत थे । उसके पश्चात बीहपुरिया संगीत विद्यालय में संगीत के शिक्षक के रूप में भी कार्यरत रहे । तथा पानी गांव, ढकवाखाना, इत्यादि इलाकों में गांव-गांव साइकिल चलाकर उन्होनें युवक-युवतियों को संगीत की शिक्षा देने का बीड़ा भी उठाया । अपने भाई रंगनाथ तिवारी की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वर्गीय राधा कृष्ण तिवारी ने अपना विवाह तक नहीं किया तथा अपना सारा जीवन अपने भाई के परिवार का भरण पोषण करने के लिए समर्पित कर दिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें