रजनीकांत को अस्पताल से मिली छुट्टी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रजनीकांत को अस्पताल से मिली छुट्टी



चेन्नई। अभिनेता रजनीकांत को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी हाल ही में मस्तिष्क में रक्त पहुंचने में बाधा संबंधी समस्या के चलते सर्जरी की गई थी। अभिनेता से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। रजनीकांत को तबीयत खराब होने पर 28 अक्टूबर को शहर के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका शुक्रवार को ‘कैरोटिड आर्टरी रिवैस्कुलराइजेशल’ (सीएआर) हुआ था। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि अभिनेता को रविवार शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे पहले दिन में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अस्पताल जा कर अभिनेता का हाल-चाल जाना था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें