अरुणा अग्रवाल
21.10. 2021 को सशस्त्र सीमा बल के क्षेत्रक मुख्यालय, रंगिया के परिसर में उप महानिरीक्षक जगदीप पाल सिंह के दिशा निर्देश में स्मृति चिन्ह बनाकर शहीदों को नमन किया गया । उप महानिरीक्षक द्वारा क्षेत्रक मुख्यालय के अधिकारियों एंव कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए पुलिस बलों के शहीदों के नाम पढकर और दो मिनट का मौन करके आज 62 वां पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया । हर साल मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस मनाने के पीछे छिपी है शोक , समर्पण , त्याग , बहादुरी की मिसाल की कहानी। 21 अक्टूबर 1959 के दिन तिब्बत सीमा पर मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए 10 शूरवीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया । हमारे बल के लिए व हम सबके लिए यह गौरव की बात है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इन बहादुर जवानों के बलिदान को देश के सभी केन्द्रीय पुलिस संगठनों व सभी राज्यों की सिविल पुलिस द्वारा पुलिस स्मरण दिवस ' के रूप में मनाया जाता है । इस दिन शहीद होने वाले वीर पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है और पुलिस अर्धसेनिक बलों से जुड़े तमाम हिंदुस्तानी जवान इस दिन को पुलिस शहीद दिवस के रूप में भी याद करते हैं । इसी क्रम में क्षेत्रक मुख्यालय रंगिया में भी पुलिस बल के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान बल के अधिकारी श्री चंदन तालुकदार , सी.वी.ओ ( एस.जी. ) और अन्य कार्मिक उपस्थित रहे ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें