गोलाघाट: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत


गोलाघाट। गोलाघाट जिला के ढेकीयाल स्थित वाटर सप्लाई केंद्र के नजदीक बुधवार की शाम छह बजे के आसपास हुई एक सड़क हादसे में दिपुल दास (49) नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना के सन्दर्भ में अंदेशा जताया है कि किसी तेज रफ्तार वाहन की ठोकर लगने से दिपुल दास की जान गई है। आरोप लगाया गया है कि वाटर सप्लाई केंद्र के नजदीक एक अवैध शराब का ढाबा है। जहां मृतक दिपुल दास गया था। संभवतः उसने वहां शराब पी होगी। नशा होने के कारण यह हादसा हुआ होगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय शहीद कुशल कोंवर सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकीदर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (हि.स.)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें