शिशु निकेतन स्कूल में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिशु निकेतन स्कूल में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


गुवाहाटी। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत नारायण नगर स्थित शिशु निकेतन हाई स्कूल में यूको बैंक द्वारा बृहस्पतिवार को सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना भौमिक ने बताया की कार्यक्रम में एके मशरी, जोनल हेड (यूको बैंक, गुवाहाटी) सहित यूको बैंक के अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम  मे अतिथि थे। प्रधानाध्यापिका द्वारा सत्यनिष्ठा शपथ पाठ कराया गया। वहां उपस्थित सभी शिक्षकों और छात्रों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ ली। इस अवसर पर श्री मशरी ने आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को हर तरह की कदाचार के खिलाफ सतर्क रहने पर बल दिया। अपने संबोधन स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा की  सभी को हर स्तर पर भ्रष्टाचार को रोकने के लिए प्रयास करना होगा। स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना भौमिक ने सभी को किसी भी रूप में भ्रष्टाचार से लड़ने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें