गायिका संतोष शर्मा को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय सम्मान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गायिका संतोष शर्मा को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय सम्मान


गुवाहाटी। असम सहित पूर्वोत्तर की प्रख्यात भजन गायिका तथा समाजसेवी संतोष शर्मा को उनके सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान हेतु स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट द्वारा नीति आयोग व यूनिसेफ सहित अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के सहयोग से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। गायिका श्रीमती शर्मा को ‘वच्यूवल इंटिरप्रीन्यूरल टीम एक्सेसाइज (वीईटीई) 2021’ का यह अवार्ड गूगल मीट पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट की ओर से चेयरमैन पीयुष पंडित के साथ उनकी टीम ने सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में एशियन अकादमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के अध्यक्ष संदीप कुमार  मारवाह, स्वर्ण भारत परिवार की ट्रस्टी मेंटर रोशनी लाल, विशेष अतिथि पदमश्री डॉ विजय कुमार एस. शाह, उत्तर प्रदेश सरकार में प्रदेश कर सहायक आयुक्त आयुक्त डॉ श्याम सुंदर पाठक, शिक्षाविद डॉ. एनडी मधुर, मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर अंकिता सिंह, सोनम करसदल्या तिवारी, सेवानिवृत्त कैप्टन जीआर चौधरी सहीत देश विदेश से विभिन्न नामी गिरामी हस्तियों ने विजेताओं के कार्य को सराहा एवं अपने अपने विचार रखे। देश के विभिन्न राज्यों से कुछ चुनिंदा लोगों को ही यह पुरस्कार दिया गया है, जिसमें से श्रीमती शर्मा पूर्वोत्तर से एकमात्र महिला है, जिन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया। मालूम हो कि श्रीमती शर्मा भारतीय अटल सेना महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति की जिलाध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दे रही है। वहीं पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रह चुकी हैं एवं वर्तमान में वे कई अन्य सामाजिक संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है। इससे पहले भी उन्हें कई तरह के पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें