अरुणा अग्रवाल
रंगिया। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के दौरान महासप्तमी के शुभ अवसर पर पदयात्रा आयोजित की गयी। समाजबंधु अनीता शर्मा, जितेन्द्र जाजोदिया के नेतृत्व मे कैलाश छित्रका के सहयोग से आज सुबह करीब 10:30 बजे श्री श्री दुर्गा पूजा रंगिया बाजार (पुरनी मंडप) मे पूजन व आरती की गयी। तत्पश्चात पूजा समिति के अध्यक्ष कुंजधर डेका तथा कार्यकारिणी सदस्य उज्जल लहकर, श्रीश्री राधाकृष्ण मंदिर संचालन समिति के महामंत्री प्रमोद अग्रवाल तथा मारवाड़ी युवा मंच रंगिया शाखा के अध्यक्ष गोपाल जाजोदिया का तिलक लगाकर दुपट्टा से अभिनंदन किया गया। उक्त चारो द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजा दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया गया। ढांकी व घंटो की थाप व पदयात्रा मे शामिल पुरूष महिला व बच्चो ने जय माता दी के नारो के साथ यात्रा प्रारंभ की। जो कि शहर के मुख्य मार्गो का परिभ्रमण कर दिप्टेश्वरी देवालय करीब 1 बजे पहूंची। जहां कोविड महामारी के नीति नियमों के साथ माता अन्नपूर्णा देवी सहित सभी देवी देवताओ की आरती की गयी। भोग प्रसाद अर्पण व वितरण करने के साथ पदयात्रा संपन्न हूवी। मालुम हो कि गतवर्ष कोविड महामारी के चलते के औपचारिकता निभायी गयी थी परंतु इस वर्ष महासप्तमी के दिन समाजबंधुओ के उत्साह को देखते हूवे पदयात्रा पूर्ण रूप से आयोजन होने तथा सभी समाजबंधुओ को सहयोग हेतु आभार व्यक्त संयोजक अनीता शर्मा व जितेन्द्र जाजोदिया ने व्यक्त किया है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें