गुवाहाटी। अग्रवाल युवा परिषद गुवाहाटी ने महाराजा अग्रसेन की 5145 वी जयंती का दो दिवसीय आयोजन संपन्न किया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष हिमशिखर खंडेलिया, प्रभू दयाल जालान, शंकरलाल गोयंका, प्रदीप भडेच, दीनदयाल सीवोटीया, जयप्रकाश गोयंका, ललित धानुका, विनीता चौधरी, सुनीता भीलवाड़ीया एवं निवर्तमान अध्यक्ष रितेश अग्रवाल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद नंदिता चौधरी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान स्वर्गीय रूप कुंवर ज्योति प्रसाद अगरवाला की सुपुत्री सत्यश्री अग्रवाल दास एवं उनके पुत्र रूपमंता दास की उपस्थिति में स्वर्गीय रूप कुवंर ज्योति प्रसाद अगरवाला की जीवनी पर एक रेत कला चित्र का प्रदर्शन किया गया। समारोह में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा आजादी का अमृत महोत्सव की झांकी अमर जवान।
मुस्कान अग्रवाल ने देश भक्ति संगीत पर आधारित गानों द्वारा सबको आकर्षित कर लिया साथ ही देश भक्ति के नृत्य को सभी ने सराहा। मिताली भीलवाड़ीया ने अग्र वंश की महिमा का गुणगान कर दर्शकों को मोहित कर दिया। इससे पहले अग्रवाल युवा परिषद के अध्यक्ष अनुज चौधरी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दी एवं अग्रसेन जी के विचारों को समाज के सामने रखा। अयुप की सचिव विनीता चौधरी ने सभी अतिथियों का परिचय पाठ करते हुए उनका उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अगले चरण में आयुग के अध्यक्ष अनूज चौधरी ने 2021-22 सत्र के लिए राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता भीलवाड़िया को अग्रगौरव की उपाधि से सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ सम्मान अग्र भूषण से असम के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाज सेवक डॉक्टर मुरलीधर खेतान को सम्मानित किया गया एवं दोनों को अयुप का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहयोग पत्र का विमोचन भी किया गया। जिसके संयोजक सुशील जालान है।समारोह को सफल बनाने में विवेक मुरारका, कुणाल जाजोदिया, प्रतीक जालान, रवि सूरेका, दिनेश लाडसरीया, हरीश अग्रवाल, सुजीत बखरेडिया, नीतू बखरेड़िया, अमित अग्रवाल, मयंक बजाज, रितेश अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, आयुष गुप्ता, प्रतीक खेतान, जागृति गाड़ोदिया, आकाश झुनझुनवाला, पूनम लाडसरीया, विजेता अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, अनिल गोयल, प्रीति अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, निहारिका झुनझुनवाला, योगेश अग्रवाल पूजा बीरमीवाल, रिद्धि हरोदिया, विवेक हरोदिया, रोहन केडीया, शैलेश जालान आदि सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।
इस समारोह में अयुप के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल कनोई, मीना पोद्दार, मनोज लुंडिया, गौरव गाड़ोदिया, पियूष बिरमीवाल,अरुण चौधरी, हितेश अग्रवाल के अलावा सलाहकार विनोद कुमार लोहिया, कमल सिकरिया, निरंजन सिकरिया, सुशील जालान, दिनेश गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन विनीता चौधरी सुजीत बखरेडिरया, रितेश अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल रोहन केडिया ने किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें