गुवाहाटी। सेवा भारती गुवाहाटी ने नवरात्रि और दुर्गा पूजा के पावन पर्व पर सभी असमवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी इस पावन पर्व पर हर मनोकामना पूर्ण हो एवं मां दुर्गा आप सभी असमवासियों को शक्ति, सामर्थ्य व शांति प्रदान करें। सेवा भारती गुवाहाटी के सचिव प्रदीप कुमार नाहटा ने सभी असम वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवदीप जले, नव फूल खिले, एक नई बहार मिले, नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आपको माता रानी का आशीर्वाद मिले। इस अवसर पर उन्होंने गुवाहाटी के सेवाभावी व्यक्तियों से सेवा भारती की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें