प्रत्येक खरीददारी पर ग्राहकों को तीन बार किस्मत आजमाने का मिलेगा मौका
गुवाहाटी। त्योहारों के मौसम में नॉर्थ ईस्ट कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन (नेक्टा) पूर्वोत्तर में अपने सभी सदस्यों के आउटलेट के लिए एक आक्रामक व्यापार संवर्धन योजना लेकर आया है, जिसका लाभ न केवल नेक्टा सदस्यों को मिलेगा बल्कि आम ग्राहकों को भी हर सप्ताह, पखवाड़ा व मेगा ड्रॉ में आकर्षक उपहार जीतने का मौका मिलेगा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर ‘नेक्टा फेस्टिव कार्निवल’ नामक अभियान का शुभारंभ किया गया। नेक्टा के नवनियुक्त अध्यक्ष अविनाश जालान ने बताया कि ग्राहक ‘नेक्टा फेस्टिव कार्निवल’ का लाभ केवल नेक्टा पार्टनर से खरीदारी कर ही हासिल कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता
www.necta.co.in. वेबसाइट
पर जाकर ऑफर का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी नेक्टा पार्टनर की तलाश कर सकते हैं। ‘नेक्टा फेस्टिव कार्निवल’ 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2021 तक अर्थात 12 सप्ताह तक चलेगा।
नेक्टा की इस योजना के संदर्भ में संयोजक राजेश कुमार अगरवाला व विकास बुच्चा ने बताया कि नेक्टा पार्टनर से की जाने वाली प्रत्येक खरीददारी पर उपभोक्ता को एक कूपन दिया जाएगा, जिसके जरिए ग्राहक एक बार नहीं बल्कि तीन बार अपनी किस्मत आजमा सकता है। ‘नेक्टा फेस्टिव कार्निवल’ के तहत कुल 450 से अधिक आकर्षक उपहार रखे गए हैं। प्रत्येक कूपनधारी ग्राहक साप्ताहिक, पाक्षिक और मेगा लकी ड्रा पर तब तक तीन अवसरों पर अपनी किस्मत आजमा सकता है।
नॉर्थ ईस्ट कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन (नेक्टा) उत्तर-पूर्व के कंप्यूटर और आईटी व्यापारियों का एक विशिष्ट निकाय है, जिसका गठन पूर्वोत्तर के सातों राज्यों में सूचना प्रौद्योगिकी को बचाने और बढ़ावा देने और उसी के लिए एक समावेशी और स्वच्छ व्यवसाय संरचना बनाने के लक्ष्य के साथ गठन गया था। कोरोना महामारी और ऑनलाइन व्यापार से स्थाई एवं छोटे दुकानदारों को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के आह्वान को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए नेक्टा की ओर से छोटे आईटी व्यापारियों के ठप पड़े कारोबार में जान फूकने के उद्देश्य से ‘नेक्टा फेस्टिव कार्निवल’ का आयोजन किया गया, जिसका लाभ एक आम उपभोक्ता को सीधा मिलेगा।
नेक्टा के महासचिव अनिल हरलालका ने बताया कि इस लकी ड्रॉ में प्रत्येक सप्ताह, पाक्षिक ड्रॉ में जिन्हें उपहार नहीं मिला उन सभी कूपन धारकों को मेगा ड्रॉ में अंतिम बार भाग्य आजमाने का मौका मिलेगा। विजेताओं के नाम साप्ताहिक, पाक्षिक व मेगा ड्रॉ के पश्चात नेक्टा की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिसमें उन्हें पावर बैंक, टीवी, रेफ्रिजरेटर, स्कूटी सहित विभिन्न होम एपलाएंसेज आदि जीतने का सुनहेरा मौका मिलेगा।
नेक्टा के कोषाध्यक्ष आशिष जैन ने संगठन की ओर से सभी नेक्टा सदस्यों से आग्रह किया गया कि वे लोग लकी ड्रॉ कूपन हासिल कर ग्राहकों को प्रत्येक खरीददारी पर निःशुल्क उपलब्ध कराए। आगामी दुर्गा पूजा, धनतेरस, दीपावली, लक्षी पूजा व क्रिस्मस जैसे बड़े त्योहारों के मद्देनजर ‘नेक्टा फेस्टिव कार्निवल’ का आयोजन किया जा रहा है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें