घूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, मन्दिरों में हुआ अन्नकूट प्रसाद का आयोजन
मथुरा। जिले में शुक्रवार सायं गोवर्धन पूजा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। घर-घर में गिरि-गिर्राज गोवर्धन महाराज की गोबर से बनी आकृति को फूल, गुलाल, रंग आदि से सजाकर विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा पूजा अर्चना कर मनोती मांगी।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में आयोजित हुए अन्नकूट प्रसाद में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गोवर्धन महाराज का आशीर्वाद लिया।
शुक्रवार की सायं गिरी-गिर्राज गोवर्धन महाराज की जय, पूंछरी के लौठा की जय आदि के जयकारों से समूचा नगर गुजायमान हो उठा। योगीराज के पर्व को मनाने के लिए उत्साहित दिखाई दिये भक्तों ने घर-उचयघर गोबर से बनी गिर्राज महाराज प्रतिमा को विभिन्न प्रकार के खुशबू द्वार फूलों, गुलाल, रंगों से सजाकर श्रद्धा भाव से मंत्रोच्चार द्वारा पूजा-अर्चना कर देश में शान्ति, सौहार्द और भाईचारा कायम रहने की प्रार्थना की।
दीपोत्सव के बाद गोवर्धन पूजा पर्व को लेकर कृष्ण जन्मभूमि, द्वारिकाधीश मंदिर, इस्कॉन मंदिर एवं कस्बे के राधामाधव, बालाजी, कालीमदिर, देव स्थान कुटा, लालदास मन्दिर, बिहारी जी आदि विभिन्न मन्दिरां में अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया गया।
द्वारकाधीश मंदिर में भी गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। यहां गोवर्धन पूजा में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने गोवर्धन की परिक्रमा लगाई। वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर सूजी के हलवे की विशाल गिर्राज महाराज की भव्य प्रतिमा बनाई गई। यहां पहुंचे देश-विदेश के भक्तों ने इस अनूठी प्रतिमा के दर्शन किए। मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में भी गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तदोपरान्त मन्दिरों में भव्य दीपदान किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर गिरि गिर्राज गोवर्धन महराज के जयकारों से गुंजायमान हो उठे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें