ज्योति खाखोलिया
डिब्रूगढ़। आयुर्वेदिक मेडिकल आर्गेनाइजेशन, डिब्रूगढ़ के तत्वाधान में आयुर्वेद दिवस और धनवंतरी जयंती के अवसर पर आज 2 नवंबर को नगर के बाबूलाल पोद्दार पथ स्थित लेखचंद कनोई हॉल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर और योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फुकन ने तथा विशिष्ट अतिथि के रूप ज्वाइंट डायरेक्टर ऑफ हेल्थ साइंस डा कृष्णा केंपराई, एडीसी हेल्थ बिस्वजीत फुकन, समाजसेवी राधेश्याम ढंढ, समाजसेवी व पत्रकार सुमन शर्मा एवं यूएसओ प्रिंसिपल संजीव बोरदोलोई ने उपस्थित थे। शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ठ अतिथियों ने भाग लिया। इसके पश्चात एक सभा भी आयोजित की गई जिसमें सभी विशिष्ठ अतिथियों को मंचासिन कर उनका फुलम गमछा पहनाकर व पुष्पगुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने धनवंतरी जयंती एवं भगवान धन्वंतरि के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सेवा भारती पूर्वांचल की योगगुरु सरस्वती छेत्री ने विभिन्न योग मुद्राओं का प्रर्दशन कर उनके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डा घनश्याम सोनोवाल ने अपने सुमधुर स्वर में बहुत ही सुंदर गीत गाकर उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया। इसके बाद शुरू हु़वा मुख्य कार्यक्रम निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण जिसमें करीब 100 लोगों ने अपना ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर चेक करवाया तथा आयोजक संस्था के चिकित्सक डा शैलेश पुजारी, डा अनिल कुमार सिंह एवं डा उत्पल बरुआ एवं उनके सहयोगियों ने जरूरत मंद लोगों को अपनी चिकित्सा सेवा अर्पित की तथा लोगों को निशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक मेडिकल आर्गनाजेशन का धनवंतरी जयंती के उपलक्ष पर डिब्रूगढ़ में यह पहला शिविर था इसकी सफलता को देखते हुवे हम आगे भी इस प्रकार के शिविर का आयोजन कर लोगो को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेंगे। इस शिविर को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें