अमित नागोरी
जिला संयुक्त स्वास्थ्य संचालक के निर्देशानुसार असम आयुर्वेदिक चिकित्सक सेवा संस्था गोलाघाट शाखा के तत्वाधान और श्री शिव मंदिर दातव्य न्यास के सौजन्य से भगवान धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में असम आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा संस्था गोलाघाट शाखा द्वारा आयुर्वेदिक दिवस पालन और सु स्वास्थ्य के रक्षार्थ हेतु शिशु , किशोर , युवक और सभी के लिए निश्वार्थ भाव से निशुल्क आर्युवेदिक स्वास्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन स्थानीय माहेश्वरी भवन प्रांगण में आज दिनांक 2 नवम्बर को सुबह 9 बजे से दोपहर के 1 बजे तक आयोजित किया गया । उक्क्त आयोजन सत्य गुरु दीप आश्रम के संस्थापक श्री श्री 1008 श्री शंकरनाथ जी ( चूंगाजान बाबाजी ) के पवित्र स्मृति में गुरु भक्त मंडल की भी सहभागिता भी रही ।
इस मौके पर भगवान धन्वंतरि के प्रतिमा के आगे डॉ रूपम कुमार पाठक ने विधि विधान से पूजन करवाया और दिवस की शुभकामनाएं दी । ततपश्चात एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सयुंक्त सह संचालक डॉ अरुण महंत , वरिष्ठ समाज सेवी और कार्यक्रम आह्वायक ज्योति प्रसाद लडिया , फर्काटिंग प्रतिबन्धी प्रतिष्ठान की अध्यक्षा अनुरेखा बाकलीवाल और समाज सेवी प्रदीप खेतान को मंच पर आसन ग्रहण कराया गया और सभी का अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रदीप खेतान ने किया । वही डॉ अरुण महंत ने कार्यक्रम की सराहना की ।
पश्चात विशेषज्ञ चिकित्सको के टीम के नेतृत्व में स्थानीय लोगो की निशुल्क चिकित्सा की गई । इनमे आयुष के जिला नोडल अधिकारी डॉ रूपम पाठक , डॉ दीपाली कलिता , डॉ जोली सैकिया , डॉ घनश्याम डेका , डॉ संजय पाटगिरी , डॉ पुष्पा खेरिया , डॉ अभिजीत ठाकुर , डॉ रणजीत कुमार दास , डॉ मृणाल बर्मन , डॉ हिरेन शर्मा ने आज चिकित्सा कराने हेतु आये लोगो की निशुल्क चिकित्सा दी । इसके अलावा जिला प्राधिकरण , श्यामनगी ट्रेड के रूपम शर्माह , हिमालय कम्पनी द्वारा दवाई प्रदान की गई ।
कार्यक्रम में गोलाघाट फाउंडेशन के पराग लहकर , अनिल खंडेलवाल , जीतू मोनी दत्ता का सराहनीय योगदान रहा । वही पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था रूप के लिए अनुरेखा बाकलीवाल तो कार्यक्रम के आयोजन में आह्वायक ज्योति प्रसाद लडिया के अथक प्रयासों से उक्क्त चिकित्सा शिविर सफल हो पाया । आयोजन समिति की और से ज्योति प्रसाद लडिया ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले समाज के लोगो को धन्यवाद ज्ञापन किया ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें