डिब्रूगढ़ छठ व्रतधारी घर में पालन करेंगे छठ पूजा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डिब्रूगढ़ छठ व्रतधारी घर में पालन करेंगे छठ पूजा

ज्योती खखोलिया

डिब्रूगढ़। डिब्रूगढ़ में छठ पूजा ब्रह्मपुत्र नदी घाट पर होगी या नहीं इस बात को लेकर छठ पूजा समितियों व आम जनता में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन जिला उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में पल्लव गोपाल झा, उपायुक्त, डिब्रूगढ़ की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। कोविड की स्थिति को देखते हुए, जिले के भक्तों से पूजा घाट के बजाय अपने-अपने घरों में छठ पूजा करने का आग्रह किया गया। उपायुक्त ने छठ पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी संबंधितों का सहयोग मांगा।  बैठक में जिले के सभी अंचल अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न छठ पूजा उत्सव समितियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें