दयानंद सिंह
मोरानहाट। मोरान शहर का अग्रणी शिक्षण संस्थान ब्राउनशन ब्राऊन एकाडेमी के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।मोरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त अध्यक्ष, आजीवन शिक्षाव्रती स्व. बिरेन्द्र कुमार गोगोई ने पच्चीस साल पहले ब्राउनशन ब्राऊन एकाडेमी की स्थापना की थी।गत वर्ष कोविड से उनकी मृत्यु हो गई। एकाडेमी की अध्यक्षा और उनकी पत्नी डालिमी गोगोई ने पति की स्मृति में मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया।आज डालिमी गोगोई के सभापतित्व मे आयोजित सभा का संचालन एकाडेमी के प्रशासनिक अधिकारी दिलीप बरबरुआ ने की।अपने एकाडेमी से गत मैट्रिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्रा डी. अपर्णा , डिस्टींकसन अंक प्राप्त तानिष्का गोगोई , तनया दत्त, अभय दे ,बेलेरिना कुंवर को स्व.बिरेन्द्र कुमार गोगोई स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान की गई।सभा को नवज्योति गोगोई और डी अपर्णा ने सम्बोधित करते हुए एकाडेमी प्रशासन को धन्यवाद दिया।डालिमी गोगोई और दिलिप बरबरुआ ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए बधाई दी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें