अमित नागोरी
दीपावली के उल्लास के बीच नुमलीगढ़ के बोगिढोला चाय बागान में एक दुखद घटना में जंगली हाथी के आक्रमण से एक महिला की मृत्यु होने की खबर से सनसनी फैल गयी । वास गृह में सोने के दरमियान हेलिना तिर्की नामक (48) महिला की मृत्यु होने की खबर है । जानकारी के अनुसार रात्रि के वक्त सोने के दरमियान एक जंगली हाथियों का दल बगान में प्रवेश किया और इसी बीच उक्क्त महिला के वासगृह में प्रवेश कर महिला पर आक्रमण किया जिसमें उसकी मृत्यु हो गयी । वही परिवार के अन्य सदस्य अफरा तफरी में जैसे तैसे प्राण बचाने में सक्षम हुए । स्थानीय लोगो की माने तो अंचल में इन दिनों हाथी का आक्रमण बढ़ गया है और तीन महिला पूर्व भी एक माँ और पुत्र को जान गवानी पड़ी थी । अभी भी अंचल में जंगली हाथी के जत्था मौजूद होने की खबर है ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें