रंगिया: दीपावली के बीच रंगिया में लगी भयंकर आग - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: दीपावली के बीच रंगिया में लगी भयंकर आग

अरुणा अग्रवाल

करोड़ो की सम्पती हुई जलकर राख

दीपावली के आनंद के बीच गुरुवार को रंगिया में भीषण आग लग गयी। रंगिया शिव मंदिर रोड स्थित सेवानिवृत्त शिक्षक प्रसन्न बैश्य तथा उनके भाई अमृत बैश्य के भाड़े पर दिये गए मकान पर यह घटना घटित हुई। इस भयंकर आग की चपेट में व्यवसायी रमेश बजाज की कपड़े की गोदाम पूर्ण रूप से जलकर राख होने के अलावा आग फैलने के कारण आसपास के कई घर जल गए। इस भयंकर आग से करोड़ों रुपयों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। दो मंजिला इस मकान में पहले एक भाड़े के घर मे आग लगी इसके कुछ ही क्षणों में ही आग ने कपड़े की गोदाम सहित अन्य कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से इलाके में अफरा - तफरी मच गयी। भयंकर आग के फैलने से सटे हुए दूसरे कमरे में फंसे हुए लोगों को उपस्थित लोगों ने सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला। 
उधर आग बुझाने की गाड़ी कुछ लेट आने के कारण लोग उत्तेजित हो उठे । घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और आक्रोशित कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गयी। बहुत मशक्कतों के बाद में दमकल ने आग पर काबू पाया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें