गोलघाट में अगप का विशाल योगदान समारोह - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलघाट में अगप का विशाल योगदान समारोह



अमित नागोरी


राज्य में हो रहे मूल्या वृद्धि को रोकने के लिए सरकार टास्क फोर्स गठन करेगी । राज्य के विभिन्न क्षेत्र में असाधु व्यवसायी नियंत्रण कर रहे है राज्य के बाजार । असम गन परिषद के विशाल योगदान कार्यक्रम में भाग लेकर राज्य के कृषि मंत्री अतुल बोरा ने उक्क्त मन्तव्य दिया । साथ ही कहा कि गोलाघाट के विभिन्न संगठनों के लोग  अगप से जुड़ रहे है जो अगप के लिए शुभ संकेत है । 


असम गन परिषद के भातृ संगठन में असम महिला परिषद और छात्र परिषद गोलघाट जिला समिति के प्रतिनिधि सभा आज गोलाघाट जिला पुस्तकालय सभागृह में आयोजित किया गया । आज की खुली बैठक में विभिन्न संगठनों के कई कार्यकर्ता छात्र परिषद में शामिल हुए ।


  उक्क्त सभा मे बिश्वजीत सैकिया को अध्यक्ष और लाचित चौधरी - डेविड बोरा को सचिव के रूप में लेकर छात्र परिषद तो वही कर्वी सैकिया को अध्यक्ष तथा अनामिका बोरा बाईलुंग - नवनीता बरुवा को सचिव के रूप में लेकर महिला परिषद गोलाघाट जिला समिति का गठन किया गया । वही खुली सभा की अध्यक्षता विनोद गुवाला ने की । उक्क्त सभा मे अगप के अध्यक्ष तथा कृषि मंत्री अतुल बोरा , उपसभापति डॉ नृपेन बरुवा , सुनील राजकुमार , मनोवर हुसैन आदि उपस्थित थे । इस दौरान महिला परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष बरोदा कलिता , सचिव स्वप्नाली बरुवा के अलावा अन्यान्य सदस्य उपस्थित थे । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें