अरुणा अग्रवाल
रंगिया महखोली स्थित दक्षिण पश्चिम रंगिया कृष्टि विकाश केन्द्र में रविवार को लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146 जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। गुवाहाटी मालीगांव के नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से पुथिमारी समृद्धि गैर सरकारी संस्था के सौजन्य से इसका आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के पदाधिकारी रुपनाथ दास, स्वेच्छा सेवक रंजन हाजोरिका, प्रशिक्षक रास्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हितेंद्र शर्मा, चिकित्साकर्मी अमूल्य बैश्य, रंगिया महाविद्यालय के कर्मचारी अंकुर बोड़ो को समृद्धि की ओर से फुलाम गामोछा से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा भाषण की प्रस्तुति दी गयी। कृति छात्र पद्मनाथ दास ने भी अपना भाषण दिया। उल्लेखनीय है कि समृद्धि द्वारा गत 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। वहीं रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भी रुपनाथ दास ने कहा कि अगर सरकार अनुमोदन देती है तो वें अचार बनाने का एक मुफ्त प्रशिक्षण केंद्र देंगें। इस कार्यक्रम में समृद्धि के सचिव दीपेन डेका , कार्यकर्ताओ सहित बहुत से स्थानीय लोग उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें