संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचंद जी की स्मृति में होजाई में श्रद्धांजलि सभा का आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचंद जी की स्मृति में होजाई में श्रद्धांजलि सभा का आयोजित

निखिल कुमार मुंदड़ा

होजाई। संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचंद जी की स्मृति में होजाई में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन। उक्त श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय शंकरदेव जूनियर कॉलेज में आज आयोजित किया गया जहां स्वर्गीय अमीरचंद जी के अवदानों को याद करते हुए उनकी प्रतिछवि के सामने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया। इस दौरान शंकरदेव जूनियर कॉलेज के प्राचार्य तपन कर, पर्यावरणविद डॉ प्रदीप कुमार साहू, स्वर्गीय अमीरचंद जी के भांजे एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार गुप्ता, असम प्रांत के चित्रकला प्रमुख हेमंत साहू, हेल्पिंग हैंड सोसाइटी के असम प्रांत के महासचिव स्वपन दास, शंकरदेव कॉलेज के डॉ प्रदीप कुमार दास, शंकरदेव जूनियर कॉलेज के उपाध्यक्ष श्रीवास गोप, अवसरप्राप्त शिक्षक राम गोस्वामी, शिक्षक उपेंद्र सिंह, टिकेन नाथ, आनंद गुप्ता, रवि मजूमदार, शुभंकर मजूमदार, विशाल भट्टाचार्जी, अभिजीत भट्टाचार्य सहित कई लोग उपस्थित थे। सभा में उपस्थित लोगों ने कहा संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचन्द जी का निधन दुखद है । लोक जीवन में राष्ट्रीय मूल्यों के बीजारोपण हेतु वे आजीवन समर्पित रहे उनका जाना अपूरणीय क्षति है। भगवान दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें एवं उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।
उल्लेखयोग्य है, गत शनिवार को आमिरचंद जी का निधन अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में हुआ था उसके बाद ही पूरे भारतवर्ष में शोक की लहर छा गई। अमितचंद जी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले थे और सन् 1981 में संघ से जुड़े। उन्होंने पूर्वोत्तर भारत में धर्मांतरण के खिलाफ सफल अभियान चलाया । बड़ी संख्या में धर्मांतरण कर चुके हिंदुओं की घर वापसी करायी । अमीरचंद जी आदिवासी बहुल इलाकों में सेवा भाव से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अपनी अलग पहचान बनायी । वर्तमान में उनका केंद्र दिल्ली था ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें