रंगिया : श्रीश्री सूर्यषष्ठी (छठ पूजा) के आयोजन को लेकर समिति का गठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया : श्रीश्री सूर्यषष्ठी (छठ पूजा) के आयोजन को लेकर समिति का गठन

अरुणा अग्रवाल 

रंगिया। हरवर्ष की तरह इसबार भी शिव मंदिर छठ पूजा घाट पर कार्तिक महीने के शुक्लपक्ष चतुर्थी से शुक्लपक्ष सप्तमि तक श्रीश्री सूर्य षष्ठी  पर्व का आयोजन किया गया है। इसके आयोजन को लेकर गत दिनों मंदिर प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी समाजबंधुओं से विचार विमर्श कर आयोजन समिति का गठन किया गया, समिति में अध्यक्ष- राजकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष- क्रमशः- विजय जयसवाल, गौतम साह, विश्वनाथ साह, दिनेश सिंह, अभिषेक तिवारी, कोषाध्यक्ष- गौरव गुप्ता, उप-कोषाध्यक्ष- किशन सिंह और सूरज साह, संयुक्त सचिव-  महेश गुप्ता और राजेश गुप्ता, सहायक सचिव- संतोष साह और रितेश साह को कार्यभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उप- समिति जैसे कि बिजली विभाग क्रमशः- प्रदीप साह, चंद्र प्रकाश गुप्ता, अजित शर्मा, घाट सजावट विभाग क्रमशः-  सूरज कुमार गुप्ता, शिवनाथ सिंह, देव राय राजेश ठाकुर, पंडाल विभाग- सुरेश साह और नयनज्योति कलिता, प्रसाद वितरण विभाग क्रमशः- शंकर साह, सुनील सिंह, राजू  सिंह, प्रकाश गुप्ता को कार्यभार सौंपा गया है। आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई है कि इसवर्ष सभी कार्यक्रम कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आयोजित किये जायेंगे। समिति द्वारा कार्यक्रमों में सभी भक्तों को मास्क का परिधान, सामाजिक दूरी आदि का पालन करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही कार्यक्रमों में सभी भक्तों की उपस्थिति, सहयोग और मार्गदर्शन की कामना की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें