होजाई सूर्यषष्ठि महोत्सव समिति का पुनर्गठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई सूर्यषष्ठि महोत्सव समिति का पुनर्गठन


निखिल कुमार मुंदड़ा

विनोद कुमार गुप्ता बने अध्यक्ष

होजाई। सूर्यषष्ठि महोत्सव समिति होजाई की नई समिति का गठन।‌उल्लेखयोग्य है, सूर्यषष्ठि महोत्सव समिति होजाई की सभा रविवार को नया बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उक्त सभा में सूर्यषष्ठि महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। तत्पश्चात नई समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता,‌ उपाध्यक्ष विकास कुमार, संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमार गुप्ता,विशाल गुप्ता,सह-सचिव सुनील कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता (चंदन), सांस्कृतिक सचिव नवीन गुप्ता,सांस्कृतिक सह-सचिव संजय गुप्ता के अलावा सलाहकार समिति में राजेश गुप्ता, विजय गुप्ता, आनंद गुप्ता विकास कुमार गुप्ता (चिंटू), प्रेमन्द् मिश्रा, मुन्ना कुमार दुबे को शामिल किया गया है। सभा के प्रारंभ में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। नई समिति के गठन के पश्चात अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि हम सबको मिलकर सूर्यषष्ठि महोत्सव को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु अपनी-अपनी जिम्मेदारियों निर्वहन करना होगा और अपना पूर्ण सहयोग देना होगा।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें