लखीमपुर वासियों को मिला दीपावली का तोहफा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर वासियों को मिला दीपावली का तोहफा

ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी की रिपोर्ट

हफ्ते में 4 दिन लखीमपुर से उड़ेगी गुवाहाटी तक हवाई जहाज

लखीमपुर। दीपों के उत्सव दीपावली के दिन लखीमपुर वासियों को मिला हवाई जहाज का तोहफा । हफ्ते में 4 दिन लखीमपुर से गुवाहाटी उड़ने वाली यह हवाई जहाज ने औपचारिक रूप से अपनी उड़ान लखीमपुर से गुवाहाटी के लिए भरने से लखीमपुर वासियों में खुशी का माहौल बना हुआ है । मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार की शाम 4:30 बजे गुवाहाटी से उड़ने वाली फ्लाईबिग नमक यह 72 सीटर हवाई जहाज 1 घंटे की उड़ान भरने के पश्चात शाम 5:30 बजे लखीमपुर के लीलाबारी विमानपत्तन पर पहुंचेगी तथा लखीमपुर से शाम 5:50 बजे उड़ान भरने वाली हवाई जहाज रात्रि 7:00 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी । इस हवाई जहाज के औपचारिक उड़ान भरने से लोगो का यह यातायात पहले से काफी अधिक सुगम होगा । वर्तमान इस हवाई जहाज में सफर करने वाले यात्रियों को प्रत्यक टिकट का किराया  ₹999 ही देने होंगे । इस अवसर पर आज राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ रोनूस पेगू, लखीमपुर के सांसद प्रधान बरुआ और लखीमपुर के विधायक मानव डेका उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें