मारवाड़ी समाज सेवा का प्रतीक है : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी समाज सेवा का प्रतीक है : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला



सम्मेलन की तरफ़ से गुवाहाटी- बाढ़मेर ट्रेन को दैनिक करवाने का उनसे आग्रह


अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के शिष्ट मण्डल ने आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भेंट कर दीपावली की शुभकामनायें दी। बिड़ला ने कहा कि मारवाड़ी समाज सेवा का प्रतीक है, समाज के सभी घटकों को मिलकर काम करना चाहिए। शिष्ट मण्डल में पवन गोयनका (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष),  लक्ष्मीपत भूतोड़िया, (दिल्ली प्रा.मा. सम्मलेन अध्यक्ष) सज्जन शर्मा (मध्य दिल्ली शाखा अध्यक्ष), कमल खटेड, श्राजेश बोथरा, पवन शर्मा, सुरेश गुप्ता एवं श्रीमती सुमन नाहटा आदि शामिल थे। भेंट के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई जिसमें मुख्यत: दिल्ली में सम्मेलन के स्थायी कार्यालय के बारे में तथा गुवाहाटी-बाड़मेर ट्रेन को सप्ताह में दो दिनों की जगह प्रतिदिन करवाने का आग्रह के साथ ही अन्य समाज कल्याण विषयों पर विस्तृत बातचित हुई। बिड़ला ने सभी विषयों पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उक्त जानकारी सम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य मधुसूदन सीकरिया ने प्रेषित की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें