काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के लिए हाथी सफारी शुरू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के लिए हाथी सफारी शुरू



काजीरंगा (असम)। काजीरंगा राष्ट्रीय अभ्यारण्य में सोमवार से पर्यटकों के लिए हाथी सफारी का शुभारंभ किया गया। हाथी सफारी शुरू करने से पहले परंपरा अनुसार हाथी और पर्यटकों की मंगल कामना करते हुए माहावतों ने हस्ती पूजा की।


कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हुए कंहरा वनांचल के मिहिरमुख में वन विभाग की दस हाथी से हाथी सफारी शुरू किया गया। हाथी सफारी, राइडिंग टावर, काजीरंगा उद्यान के निदेशक पी शिवकुमार ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। साथ में राष्ट्रीय उद्यान के बागरी वनांचल में डीएफओ रमेश गोगोई ने हाथी साफारी का शुभारंभ किया।


बागोरी वनक्षेत्र में पहेली दिन तीस निजी हाथी द्वारा हाथी सफारी शुरू किया गया। हाथी सफरी के पहले दिन बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों के साथ चार विदेशी पर्यटकों ने हाथी सफारी का आनंद उठाते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया। ज्ञात हो कि गत एक अक्टूबर को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में जीप सफारी का शुरू किया गया था। काजीरंगा उद्यान के निदेशक पी शिव कुमार ने इस मौके पर कहा कि काजीरंगा उद्यान प्रबंधन ने गत एक अक्टूबर से इस उद्यान में जीप सफारी शुरू होने के बाद करीब 18 हज़ार पर्यटक इस राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया है। जिससे उद्यान लगभग पैंतीस लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं उद्यान प्रबंधन उम्मीद जताई है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई जहाज की नियमित यातायात से राष्ट्रीय उद्यान में विदेशी पर्यटकों की संख्या आने वाले दिनों में बढ़ेगी। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें