श्रीराम जन्मभूमि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की राम लला की आरती - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्रीराम जन्मभूमि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की राम लला की आरती


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में भी किया पूजा-अर्चना


अयोध्या। पांचवें दीपोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्म भूमि परिसर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री राम लला का दर्शन पूजन कर उनकी आरती उताारी। दीपोत्सव पर बनी रंगोली आदि का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सिंचाई मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जयंती पर हनुमानगढ़ी में पहुंच कर पूजा-अर्चन किया ।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा भक्तमाल मंदिर में पहुंचकर राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय गतिविधि शामिल रहे महंत कौशल किशोर भक्त माली जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर में पहुंचने पर उत्तराधिकारी महंत अवधेश कुमार दास के साथ मंदिर के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें