जम्मू। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जम्मू संभाग की सीमाओं पर तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिए राजौरी जिले के नौरा में पहुंच गए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने नौशेरा में ड्यूटी के दौरान देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री के साथ इस दौरान सेना प्रमुख एमएम नरवणे सहित अन्य सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री के बटालियन में पहुंचने पर जवानों ने भारत माता की जय के नारों के साथ उनका स्वागत किया। सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी जवानों के साथ ही दीपवाली पर्व भी मनाएंगे। वे जवानों के साथ दोपहर का भोज भी करेंगे। जवानों के साथ दिवाली मनाने के साथ ही प्रधानमंत्री राजोरी और नौशेरा सेक्टर में सैन्य तैयारियों का जायजा भी लेंगे। पिछले दो साल में प्रधानमंत्री राजोरी में दूसरी बार दिवाली मनाने पहुंचे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री के राजोरी दौरे को लेकर सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है।
बता दें कि इससे पहले साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजोरी की इन्फैंट्री डिवीजन में पहुंचे थे, जहां उन्होंने सैन्य जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें