ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर। ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन कि लखीमपुर जिला समिति ने आज दीपों के उत्सव दीपावली के पावन पर्व पर लखीमपुर जिले के वरिष्ठ व्यवसायियों के साथ-साथ विशिष्ट समाज कर्मी तथा जातीय जीवन के साथ मधुर संपर्क रखने वाले असम साहित्य सभा के आजीवन सदस्य तुलसीराम राठी और विनोद कुमार हरलालका के अलावा गोपाल राठी, गोपाल मालपानी, जेठमल बलदेवा, गोपाल मालपानी (एआईटी), बलवान शर्मा, रामनारायण लोहिया के साथ-साथ विशिष्ट समाज कर्मी एवं व्यवसाय तथा लखीमपुर के राइज प्लस ब्यूरो चीफ़ राजेश राठी को असम की परंपरा के अनुसार एक एक फुलाम गमछे से उनका अभिनंदन किया । ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन ने उक्त सभी को समाज में निस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान करने हेतु दीपों के उत्सव दीपावली के पावन पर्व पर उनका सम्मान करते हुए आशा व्यक्त की की वह इसी प्रकार भविष्य में निरंतर निस्वार्थ भाव से जिले के दरिद्र व असहाय जनमानस के हितों को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवा निरंतर करते रहेंगे । उन्होंने उक्त सभी की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की भगवान से प्रार्थना भी की । आज के इस सम्मान में ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन की ओर से लखीमपुर जिला समन्वयक मृणाल चमुआ के अलावा सदस्य लूहित कुमार दास, टून हजारीका और श्रीमती सविता सेलिंग उपस्थित थे ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें