अगले तीन वर्षों में कपड़ों के निर्यात को पांच गुना करने का लक्ष्य: पीयूष गोयल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अगले तीन वर्षों में कपड़ों के निर्यात को पांच गुना करने का लक्ष्य: पीयूष गोयल



नई दिल्ली। केंद्रीय कपड़ा, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगले तीन वर्षों में वस्त्रों के निर्यात में पांच गुना वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार को दिल्ली में भारतीय तकनीकी वस्त्र संघ (आईटीटीए) के प्रतिनिधियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार राज्यों में कपड़ा क्षेत्र के लिए पीएलआई का समर्थन करेगा और कपड़ा निर्माण के लिए सस्ती जमीन और बिजली जैसे सस्ते बुनियादी ढांचे की पेशकश करेगा।


केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि हमें वस्त्र निर्माण में सर्वोत्तम मानकों के साथ तालमेल बिठाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए वस्त्र की गुणवत्ता में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने तकनीकी वस्त्रों में अनुसंधान और विकास के लिये सरकारी धन के उपयोग में सार्वजनिक निजी भागीदारी का सुझाव दिया।


गोयल ने कहा कि वर्तमान विश्व बाजार 250 बिलियन अमेरिकी डालर (18 लाख करोड़) का है और इसमें भारत की हिस्सेदारी 19 बिलियन अमेरिकी डालर है। भारत इस बाजार में 40 बिलियन अमेरिकी डालर (8 प्रतिशत हिस्सेदारी) के साथ एक महत्वाकांक्षी खिलाड़ी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें