भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका को किया गया याद, सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका को किया गया याद, सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन





गुवाहाटी। भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 10वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गुवाहाटी के जालुकबारी स्थित समाधि स्थल पर असम सरकार के सांस्कृतिक निदेशालय ने स्मृति तर्पण और सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया। डॉ. हजारिका ऐसे महान कलाकार हैं जो अपने गाने स्वयं लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते भी थे। भूपेन हजारिका के गीतों ने लाखों दिलों को छुआ है। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में गीत गाए।


असम के सांस्कृतिक परिक्रमा विभाग के मंत्री बिमल बोरा, विधानसभा अध्यक्ष बिश्वजीत दैमारी, सांसद क्वीन ओझा समेत अन्य सम्मानित लोगों ने भूपेन हजारिका को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रार्थना सभा में असम के सांस्कृतिक निदेशालय के निदेशक किशोर ठाकुरिया, श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र के सचिव सुदर्शन ठाकुर आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने भूपेन हजारिका के गीत गाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


उल्लेखनीय है कि भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार भूपेन हजारिका का निधन 5 नवम्बर, 2011 को हुआ था। राज्य के विभिन्न हिस्सों में डॉ. हजारिका की पुण्य तिथि मनाई गई। अखिल असम छात्र संस्था (आसू) के ने दिघलीपुखरी के किनारे डॉ. हजारिका की आदमकद प्रतिमा के सामने भी श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया । ऊपरी असम और निचले असम के विभिन्न इलाकों में सभाओं में श्रद्धांजलि दी गई। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें