अमित नागोरी
गोलाघाट के शिक्षित युवाओं द्वारा गठित संगठन क्रिटर्स प्लैनेट ने जागरूकता अभियान का आयोजन किया । क्रिटर्स प्लैनेट के सदस्यों ने गोलाघाट प्रधान डाकघर के सामने स्थित दीवारों पर पेंटिंग और संदेश लिखे और लोगो का ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने लोगों को विशेष रूप से युवा पीढ़ी को किसी भी जानवर या पक्षी को नुकसान या यातना न देने के लिए जागरूक करने की कोशिश की, साथ ही जानवरों के प्रति हमेशा प्यार दर्शाने की अपील की ।
क्रिटर्स प्लैनेट गली के कुत्तों, गायों और अन्य जानवरों के लिए भोजन उपलब्ध कराने और उन जानवरों को बचाने के लिए पहल कर रहा है जो छोड़े गए या घायल हो गए हैं। निहारिका हजारिका, परिसमिता बरुआ, उल्लास घोष, अनुभव गोगोई, गौरव सैकिया, ध्रुबज्योति राजखोवा, सहित संगठन के कई अन्य सदस्यों ने अभियान में भाग लिया ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें