अमित नागोरी
हाल ही में गोलाघाट वाणिज्य महाविद्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया । उक्क्त सभा मे 17 नवम्बर को हेमोप्रोवा बालिका महाविद्यालय में असम कॉलेज शिक्षक संस्था के गोलाघाट मंडल के पंचदश वार्षिक अधिवेशन में डॉ तरुण कुमार बोरा को अध्यक्ष , ज्योति प्रसाद दत्ता को उपाध्यक्ष , डॉ देबोजित दत्ता को साधरण सचिव , सत्यब्रत दत्ता को कोषाध्यक्ष के साथ अन्य पदों पर भी सक्षम व्यक्तियों को नियुक्त कर एक समिति का गठन किया गया था । ततपश्चात हाल ही में उक्क्त समिति ने दायित्व भार ग्रहण किया ।
असम कॉलेज शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार बोरा ने गोलाघाट मंडल के सदस्यों को धन्यवाद दिया और समाज के सभी क्षेत्रों में शिक्षकों की जिम्मेदारी पर बल दिया । साधरण सचिव डॉ. देवजीत दत्त ने आगामी नववर्ष समारोह में सभी के सहयोग की कामना की है तथा गोलाघाट मण्डल के सभी महाविद्यालयों को धन्यवाद दिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें