सीबीडीटी ने 1.38 करोड़ से ज्यादा करदाताओं को 1,44,328 करोड़ रुपये किया रिफंड - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सीबीडीटी ने 1.38 करोड़ से ज्यादा करदाताओं को 1,44,328 करोड़ रुपये किया रिफंड



नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस वर्ष एक अप्रैल से 20 दिसंबर तक 1.38 करोड़ से ज्यादा करदाताओं को 1,44,328 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड दिया है। आयकर विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।


आयकर विभाग ने ट्वीट कर कहा कि सीबीडीटी ने एक अप्रैल 2021 से 20 दिसंबर 2021 तक 1.38 करोड़ से ज्यादा करदाताओं को 1,44,328 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है। विभाग ने बताया कि आयकर रिटर्न के तहत 1,35,35,261 मामलों में 49,194 करोड़ रुपये, जबकि कॉर्पोरेट टैक्स मद में 2.11 लाख इकाइयों को 95,133 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है।

विभाग ने बताया कि इसके अलावा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आकलन वर्ष 2021-22 (31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष) में अब तक 99.75 लाख लोगों को रिफंड के तौर पर 20,451.95 करोड़ रुपये जारी किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें