12वीं पास युवक ने कई बैंकों को लगाया चूना, गिरफ्तार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

12वीं पास युवक ने कई बैंकों को लगाया चूना, गिरफ्तार



नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के जमाने में महज 12वीं कक्षा पास एक युवक एटीएम मशीन को चकमा देकर कई बैंकों को चूना लगा रहा है। आरोपित ने कई राष्ट्रीय बैंक को लाखों रुपये का चूना लगाया है। दरअसल आरोपित एटीएम मशीन से इस तरह कैश निकालता था कि रुपये भी निकल जाते थे और मशीन में एरर (खराबी) आ जाता था।


इसके बाद आरोपित अपनी बैंक शाखा को शिकायत कर बैंक से रुपये वापस ले लेते था। आरोपित के पास से 17 एटीएम व डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपित की पहचान नूंह, मेवात, हरियाणा निवासी अजहरुद्दीन (26) के रूप में हुई है।

पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपित ने कितने बैंक से अब तक कितनी रकम की ठगी की है। कोतवाली थाना पुलिस आरोपित को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि चांदनी चौक के एक राष्ट्रीय बैंक ने एटीएम में हेराफेरी कर करीब 4.30 लाख ठगी की शिकायत दी थी। बैंक अधिकारियों ने बताया कि एटीएम में टेक्नीकल एरर पैदा कर रुपये निकाल रहा है। इसके बाद बैंक से शिकायत कर दोबारा रुपये भी ले रहा है। जांच के दौरान ताजा मामले में पुलिस को छह दिसंबर को एक वारदात को पता चला।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपित ने मशीन में दिक्कत पैदा करने के बाद दोबारा रुपये लेने के लिए ब्रांच में शिकायत की है। सीसीटीवी के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने एटीएम बूथ के गार्ड के साथ बैठक की और उनको आरोपित की तस्वीर दे दी।

11 दिसंबर को आरोपित वही कपड़े पहनकर दोबारा उसी एटीएम में पहुंचा, जहां छह दिसंबर को उसने रकम निकाली थी। गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से 17 एटीएम कार्ड व निकाले गए 8000 रुपये बरामद कर लिये।

10 से 15 सेकंड एटीएम की कैश ट्रे में हाथ डालकर होल्ड करता था कैश...

पुलिस की पूछताछ में आरोपित अजहरुद्दीन ने बताया कि उसके गांव में एटीएम से कैश निकालने के दौरान ठगी करना बहुत साधारण बात है। आरोपित ने बताया कि जिस बैंक में उनका खाता होता था। उस बैंक के अलावा दूसरे एटीएम मशीन से कैश निकालने जाता था। रुपये निकालने के दौरान आरोपी कैश ट्रे हाथ डालकर कैश को 10 से 15 सेकंड तक अंदर ही होल्ड कर लेता था।

इसकी वजह से मशीन एरर दिखा देती थी। आरोपित कैश मशीन से निकाल लेता था। इस तरह मशीन को चकमा देकर कैश लेकर चला जाता था। इसके बाद जिस बैंक में उसका खाता होता था वहां बैंक को शिकायत लिखकर कहता था कि उसके खाते से रकम कट तो गई, लेकिन एटीएम से कैश नहीं निकला। शिकायत पर बैंक ग्राहक को रुपये दे देता था। ऐसे में आरोपित एटीएम से रुपये लेने के अलावा बैंक से अलग ले लेता था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें