न्यूजीलैंड ने 5-11 साल के बच्चों के लिए फाइजर की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

न्यूजीलैंड ने 5-11 साल के बच्चों के लिए फाइजर की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी



वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य नियामक मेडसेफ ने 5 से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर इंक कोरोना वैक्सीन के लिए अस्थायी मंजूरी दे दी है।


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 21 दिनों के अंतराल पर बच्चों को वैक्सीन की दो डोज लगाई जाएंगी। अगर मंत्रिमंडल से इसे मंजूरी मिल जाती है तो जनवरी 2022 के अंत तक वैक्सीनेशन की शुरुआत कर दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में भी 5-11 साल के बच्चों के लिए फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है। यहां पर 10 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें