24वीं वाहिनी एसएसबी रंगिया ने मनाया स्वच्छता पखवाडा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

24वीं वाहिनी एसएसबी रंगिया ने मनाया स्वच्छता पखवाडा




अरुणा अग्रवाल

रंगिया। देशभर में मनाये जा रहे ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत रंगिया के मोरानजना स्थित एसएसबी की 24वीं वाहिनी रंगिया में 01.12.2021 से 15.12.2021 तक अक्टूबर से स्वच्छता पखवाडा-2021 का आयोजन किया I जिसमे वाहिनी मुख्यालय के साथ-साथ सभी सीमा चौकियों में पुरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया I श्री हृषिकेश शर्मा, कमान्डेंट, 24 वीं वाहिनी के निर्देशन में भारत-भूटान सीमा पर गोद लिए गये स्कूलों, मंदिरों, गांवों के परिसरों और बाज़ार क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया I

कार्यक्रम की शुरुआत दिनांक 01.12.2021 को वाहिनी मुख्यालय एवं सभी सीमा चौकियों में स्वच्छता शपथ ग्रहण के साथ हुई I इस अभियान में एसएसबी के अधिकारीयों, जवानों,ग्रामीणों और स्थानीय युवाओं सहित स्कूली बच्चो ने हमारे देश को हमेशा साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से इस स्वच्छता अभियान में भाग लिया I ग्रामीणों में स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए 02.12.2021 को राजागढ़ गाँव और बाज़ार क्षेत्र में स्वच्छता पखवाडा पर एक रैली भी आयोजित की गयी I अभियान के दौरान वाहिनी कमान्डेंट, हृषिकेश शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी,पी.वी.सामी, उप कमान्डेंट, पंकज शर्मा तथा वाहिनी के अन्य अधिकारी व जवान शामिल थे I

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें