अरुणा अग्रवाल
सशस्त्र सीमा बल, के स्थापना दिवस के अंतर्गत क्षेत्रक मुख्यालय, रंगिया द्वारा कार्यक्रमों का आगास करते हुए 15 दिसंबर 2021, बुधवार को मुख्यालय प्रांगण में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन श्री जगदीप पाल सिंह उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय की अगुवाई में किया गया। यह प्रतियोगिता क्षेत्रक मुख्यालय की जिम्मेदारी क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले सीमावर्ती विद्यालयों के बच्चों के बीच कराई गयी। इस प्रतियोगिता में मेरियन हाई स्कूल बरपेटा रोड, केंद्रीय विद्यालय रंगिया, फातिमा कॉन्वेंट स्कूल रंगिया, सर्स पब्लिक स्कूल रंगिया, दिल्ली पब्लिक स्कूल कामरूप से आये छात्र एवं छात्राओं बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में जज के रूप में उन विद्यालय के अध्यापको को नामित किया गया जिन विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया। सर्वप्रथम उप-महानिरीक्षक के द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया, इसके पश्चात प्रतिभागियों ने वाद - विवाद का मुख्य बिन्दु " फौजी प्रशिक्षण स्कूलो मे दिया जाना चाहिए " पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इसके साथ ही क्षेत्रक मुख्यालय की महिला कार्मिको द्वारा आधुनिक हथियारों का प्रर्दशन किया गया। अंत में विद्यालय तथा क्षेत्रक मुख्यालय, रंगिया से आए संदीक्षा निर्णायक मण्डल के द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं को चयनित किया गया। साथ ही सभी को प्रतियोगिता में भाग लेना का प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें