अखील असम हिन्दू यूव परिषद का मुख्य अभियंता को ज्ञापन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अखील असम हिन्दू यूव परिषद का मुख्य अभियंता को ज्ञापन



ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी

जल जीवन मिशन में हो रही धांधली

अयोग्य घोषित ठेकेदार को ठेके का आवंटन

आज अखील असम हिन्दू यूव परिषद कि लखीमपुर जिला समिति में जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्य अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सह मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, असम, को एक ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा आम जनता के घरों तक शुद्ध पेय जल की व्यवस्था करने के सपने को साकार करने के लिए चलाए जा रहे "जल जीवन मिशन " कार्यक्रम के तहत लखीमपुर जिले के 13 नंबर वार्ड गोरिया जान निवासी मामून हुसैन चौधरी को जल स्वास्थ्य कार्यकारी विभाग द्वारा 11 करोड़ 97 लाख 22 हजार रुपए के कार्य के ठेके का आवंटन करने पर परिषद ने संबंधित विभाग को शक की नजर से देखते हुए विभाग पर कई प्रश्नों की बौछार कर यह जानना चाहा कि विभाग आखिर किस आधार पर अपने ही विभाग द्वारा अयोग्य घोषित किए गए ठेकेदार को उसके अयोग्यता की अवधि के भीतर ही दुबारा कार्य करने की अनुमति प्रदान कर सकता है ।लखीमपुर जिले के संबंधित जिला प्रशासन द्वारा अयोग्य ठहराए गए ठेकेदार को पुनः धेमाजी जिले का काम का ठेका सौंपने पर आपत्ति जताते हुए मुख्य अभियंता से उक्त अयोग्य ठेकेदार को दिए गए कार्य को रद्द कर अन्य योग्य ठेकेदार को देने का आह्वान किया है ।ताकि इस जल जीवन परियोजना को सकारात्मक रूप देकर धेमाजी एवं लखीमपुर की जनता को निश्चित समय सीमा के अंदर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराकर भारत के प्रधानमंत्री के सपने को साकार किया जा सके। तथा आम जनता के मन में सत्ताधारी सरकार पर संबंधित विभाग के कारण सवाल ये निशान न खड़ा हो।
उल्लेखनीय है कि मामून हुसैन चौधरी लखीमपुर जन स्वास्थ्य कार्यकारी विभाग का वितर्कित ठेकेदार है जो विभाग द्वारा गत 3 जनवरी 2021 को लखीमपुर जिला उपायुक्त कार्यालय मैं संपन्न होने वाले पर्याय लोचना पर्याय लोचना बैठक एक में 1 वर्ष के लिए अयोग्य घोषणा हुआ था ।जिसका ऑफिस ऑर्डर 91 तथा मेमो नंबर PHEE/NL/2021-22/22/W-17(A)1846-50 है।जिसकी प्रतिलिपि प्रतिलिपि संबंधित विभाग को 19/0 9/2021 को प्रेरण किया गया था ।यह ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार जल जीवन मिशन के काम को आधा करके विभाग को संकट में डाल दिया था ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें