परिवारवाद के खिलाफ लखीमपुर विधायक मानव डेका का हूंकार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

परिवारवाद के खिलाफ लखीमपुर विधायक मानव डेका का हूंकार



ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी


कहां सभी लाभार्थियों तक पहुंचने चाहिए सरकार की योजनाओं के लाभ

प्रशासन एवं संबंधित लोगों से किया दरिद्र नारायण की सेवा का आह्वान

मेरा छोटा भाई जिस दिन सरकारी योजनाओं के ठेकों का वितरण करने लगेगा , लोगों को नौकरी देने के लगेगा , सरकार द्वारा गरीबों के लिए प्रदत योजनाओं का लाभ लेने लगेगा उस दिन मेरा विधायक रहने का कोई औचित्य नहीं होगा । ऐसा वक्तव्य लखीमपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक मानव डेका ने लखीमपुर जिला परिषद के सभा कक्ष में लखीमपुर के नवगठित अनुसूचित जाति समिति के सदस्यों के कार्यभार ग्रहण समारोह में उपस्थित होकर कहा ।
एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि लखीमपुर नगर पालिका में ठेका काम निकला है । एक दिन एक लड़के ने आकर कहा कि मैंने आपके छोटे भाई से बात की है उन्होंने कहा है कि आपसे बात करने के लिए तब वह मुझे नगरपालिका में चलने वाले कामों का टीका दिला सकता है । ऐसा कहने पर मैंने स्पष्ट किया कि जिस दिन मेरा भाई ठेका दिलाने के लायक हो जाएगा, सरकार द्वारा प्रदत योजनाओं का लाभ लेने लगेगा और लोगों को नौकरी दिलाने लगेगा उस दिन मेरे विधायक होने का कोई औचित्य नहीं होगा । अगर हमारे विधानसभा चुनाव क्षेत्र में सभी लोगों को ठेके का काम मिल जाए उसके बाद में अगर और कोई लेने वाला न हो तो मेरा भाई जनता के हित में उस ठेके को लेकर कर सकता है ।लेकिन अगर एक भी उस काम को लेने वाला आदमी बचा हो आम जनता की तरफ से तो उस चीजें को मेरा भाई कभी नहीं ले सकता ।

उन्होंने उपस्थित सपा शब्द एवं प्रशासन से आह्वान किया कि गरीब जनता को कभी भी सरकार द्वारा दिए गए सुविधाओं से वंचित करने की कोशिश नहीं करें। सरकारी योजनाओं द्वारा प्रदत्त सुविधाओं को पदाधिकारी गण व संबंधित लोग अमृत कलश ना समझे । लाभार्थियों का चयन सूची बनाने के समय सरकार के ऊपर आम जनता को क्रोधित होने का कभी अवसर न दें ।अगर सरकार द्वारा कभी भी किसी परियोजना के तहत आम जनता के लिए लाभ की घोषणा की जाती है उस वक्त के लिए उन्होंने

प्रशासन एवं संबंधित लोगों से अनुरोध है कि उस समय गरीबी के सबसे निचली सीमा के लोगों का नाम लाभार्थियों सूची में सबसे ऊपर होना चाहिए क्रमश इस प्रकार आर्थिक रूप से पिछड़े सभी लोगों का नाम हो। अगर किसी कारणवश किसी प्रशासन के अधिकारी या संबंधित लोगों के कारण किसी गरीब को वंचित करके अगर संपन्न आदमी को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल जाता है तो उस गरीब के साथ-साथ उस पूरे आर्थिक रूप से पिछड़े समुदाय का गुस्सा जिला उपायुक्त, प्रशासन तथा सरकार के साथ-साथ मुख्यमंत्री के ऊपर जाता है । इसी गुस्से का तूफान इतना भयंकर रूप ले लेता है कि वह सरकार का तख्ता पलट देता है। फल स्वरुप सरकार के मन में आम जनता की सेवा के लिए जो जो इच्छाएं हैं वह पूरी नहीं हो पाती है । लखीमपुर में गरीबों का अधिकार का कोई हनन न कर सके इसके लिए खुली चेतावनी दी लखीमपुर विधायक मानव ठेका ने प्रशासन एवं अन्य लोगों को। लखीमपुर जिला परिषद के सभा कक्ष में लखीमपुर के नवगठित अनुसूचित जाति समिति के सदस्यों के कार्यभार ग्रहण समारोह में उपस्थित होकर लखीमपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक मानव ठेका ने उपस्थित सभी लोगों से दरिद्र नारायण की सेवा करने का आह्वान किया । साथ ही साथ इस सभा में उपस्थित समिति के अध्यक्ष पुलीन नाथ के साथ के साथ सभी पदाधिकारी गणो का अभिनंदन किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें