उत्तर कोरिया में 11 दिन तक शॉपिंग, हंसने, शराब पीने पर प्रतिबंध - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

उत्तर कोरिया में 11 दिन तक शॉपिंग, हंसने, शराब पीने पर प्रतिबंध



सियोल। उत्तर कोरिया में 11 दिन के लिए हंसने, शराब पीने और शॉपिंग करने पर रोक लगा दी गई है। तानाशाह किम जोंग उन ने यह आदेश शुक्रवार को अपने पिता किम जोंग-इल की 10वीं पुण्यतिथि पर जारी किया। इसके उल्लंघन पर गिरफ्तारी के आदेश जारी करने के साथ 11 दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।


रेडियो फ्री एशिया ने देश के सीमाई क्षेत्र में मौजूद सिनुइजु शहर के निवासियों के हवाले से बताया कि आम लोग रोजमर्रा के सामान खरीदने के लिए घर से बाहर नहीं जा सकते। पहचान न उजागर करने की शर्त पर एक नागरिक ने बताया कि भूतकाल में जिन लोगों ने इन नियमों का उल्लंघन किया है, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता था और फिर अपराधियों की तरह रखा जाता था। इनमें कई लोग ऐसे हैं जिन्हे दोबारा नहीं देखा गया। दरअसल हर साल यहां 10 दिनों का शोक मनाया जाता है लेकिन इस साल यह अवधि 11 दिन की होगी।

राष्ट्रीय शोक के दौरान अगर किसी की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को जोर से रोने की अनुमति नहीं होती है। साथ ही इस अवधि में जिन लोगों के जन्मदिन आते हैं, वो भी उसे मना नहीं सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें