प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

 


थिम्फू। भूटान ने आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नगदग पेल जी खोरलो’ से सम्मानित करने की घोषणा की है।

भूटान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि भूटान के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किए जाने के फैसले से काफी खुशी है।

कोरोना महामारी के दौरान और बीते सालों में भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान को जो सहयोग और समर्थन दिया है, वह बेजोड़ है। वह इस सम्मान के हकदार हैं। भूटान के लोगों की तरफ से आपको बहुत बधाई।

इससे पहले सऊदी अरब, अफगानिस्तान, फलीस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात, रूस और मालदीव अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित कर चुके हैं। पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी ने पन बिजली क्षेत्र से राज्य के साथ साझेदारी में विविधता लाने, अंतरिक्ष और शिक्षा में व्यापार और संबंधों को बढ़ाने के लिए भूटान का दौरा किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें