दयानंद सिंह
मोरानहाट। सभी ने मधुमक्खी वाला सिनेमा तो देखी है, मधुमक्खी द्वारा खलनायक को तंग करने और घायल करते भी देखी है।मगर मोरान के पास तिलै नगर हाईस्कूल के पास हुबहू घटना देखने को मिली। आज सुबह छात्र विद्यालय जा रहे थे।पास के पेड़ पर बड़ी मधुमक्खियों का छत्ता था।मधुमक्खियों का एक झुंड छात्रों पर टुट पड़ा।जब छात्र कक्षा में पहुंचे तो वहां भी पहुंच गई।छात्रों को बाथरूम में भी डंक मारा। पथिक बच्चों को चिल्लाते देख समझने की कोशिश कर ही रहे थे कि कि मधुमक्खियों ने उन्हें भी डंक मारकर घायल कर दिया।चार छात्र और चार बटोहियों को ईलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती होना पड़ा जबकि कुछ छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया।मधुमक्खी के छत्ते को जरुर किसी ने छेड़ा होगा जिसके चलते वे इतने उग्र हो गए।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें