दयानंद सिंह
मोरानहाट । डिब्रूगढ़ जिला के अंतर्गत खोवांग महाविद्यालय उच्च शिक्षा का अग्रणी शिक्षा केंद्र है। इसी सप्ताह महाविद्यालय के ज्येष्ठ अध्यापक डा. त्रैलोक्य दिहिंगिया ने अध्यक्ष पद ग्रहण किया। आज अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।स्थानीय छात्र संगठनों, सामाजिक संगठनों सहित पूर्व छात्रों ने डा. त्रैलोक्य दिहिंगिया का परंपरागत तरीक़े से अभिनंदन किया।मोरान के विधायक चक्रधर गोगोई ने फुलाम गमछा और हराय भेंट कर उनको सम्मानित किया।अपने भाषण में विधायक ने शुभकामनाएं देते हुए हर प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें