चीनी भाषा सिखाने की ताइवान ने शुरू की पहल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

चीनी भाषा सिखाने की ताइवान ने शुरू की पहल



गुवाहाटी। ताइवान ने असम में चीनी भाषा सिखाने के लिए औपचारिक तौर पर पहल की है। शनिवार को गुवाहाटी स्थित डॉन बॉस्को यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंचे ताइवान के ताइपे इकोनामिक एंड कल्चरल सेंटर इन इंडिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने ताइवान के राजदूत बाउसुआन गेर के नेतृत्व में डॉन बॉस्को यूनिवर्सिटी में चीनी भाषा सीखने वाले छात्रों से मुलाकात की।


इस दौरान 20 छात्रों को टेस्ट लेकर उनका रजिस्ट्रेशन किया गया। ताइवान के राजदूत ने बताया कि ताइवान 1956 से ही चीनी भाषा सिखाने के लिए प्रोफेशनल तरीके, इसके लिए पाठ्यक्रम, पाठ्य सामग्री आदि को विकसित करने में लगा हुआ है। चीनी भाषा सिखाने को लेकर अमेरिकी देशों में कई प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आदि ताइवान द्वारा इस दौरान चलाए जा चुके हैं। असम का डॉन बॉस्को यूनिवर्सिटी के साथ ताइवान के इकोनामिक एंड कल्चरल सेंटर का चीनी भाषा सिखाने के संदर्भ में सन् 2019 में ही करार हो चुका था। इस दरम्यान ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई थी। कोरोना महामारी की वजह से इसके शिक्षकों ने इस दौरान छात्रों को ऑनलाइन कोर्स करवाया।

ताइवान के राजदूत ने इस दौरान डॉन बॉस्को विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जो कोई भी चीनी भाषा सीखने का इच्छुक हो वह सीधे यहां संपर्क कर सकता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की फीस दो हजार रुपये रखी गई है। सीखने वाले छात्रों को टेस्ट का दो लेवल पार करना होगा। इसके लिए व्यापक पैमाने पर डॉन बॉस्को यूनिवर्सिटी में व्यवस्था की गई है। इसके तहत जो छात्र दो लेवल पास कर चुके हैं, वे तीसरे लेवल के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ताइवान यूनिवर्सिटी से स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए भी अप्लाई किए जा सकते हैं।

डॉन बॉस्को यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. स्टीफन मावेली की मौजूदगी में ताइवान के राजदूत ने डॉन बॉस्को यूनिवर्सिटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने डॉन बॉस्को के छात्रों की मेधा की भी प्रशंसा की। ताइवान के राजदूत ने बताया कि डॉन बॉस्को यूनिवर्सिटी के अलावा पूर्वोत्तर में मिजोरम यूनिवर्सिटी तथा एनआईआईटी सिलचर में भी चीनी भाषा का पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है।इस दौरान पहुंचे ताइवानी प्रतिनिधिमंडल का डॉन बॉस्को यूनिवर्सिटी में जमकर स्वागत किया गया। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें