धुबरी (असम)। धुबरी जिला के बिलासीपारा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में लकड़ी जब्त किkया गया है।
वन विभाग ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सालाकोचा आंचलिक वन विभाग कार्यालय के सोनामुखी इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान एक दुकान से भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा कर रखी गई लकड़ी बरामद की गई है।
दुकान के अंदर अवैध तरीके से साल, मेघालय की पाइन की लकड़ी समेत 70 से 80 सेफ्टी अन्य लकड़ी जमा कर अवैध तरीके से रखा गया था। अभियान के दौरान दुकान का मालिक फरार होने में सफल रहा। लकड़ी को जमकर वन विभाग की टीम कार्यालय ले आई। वन विभाग इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें