मोरानहाट: विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर बहाली की मांग - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरानहाट: विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर बहाली की मांग



दयानंद सिंह

मोरानहाट। असम सरकार भले ही शिक्षा विभाग में आमूल परिवर्तन का दावा कर रही है मगर असलियत कुछ और ही है। गत कार्यकाल में सरकार ने कुछ प्राथमिक, माध्यमिक और हाईस्कूलों के साथ मिला दिया ताकि शिक्षकों की और छात्रों की संख्या में सामंजस्य स्थापित हो सके।अब हाईस्कूलो को उच्चतर शाखा में तब्दील की जा रही है लेकिन एकादश और द्वादश श्रेणी में पाठ दान के लिए उपयुक्त शिक्षक नहीं है।कुछ शिक्षण संस्थान में छात्रों की संख्या पचास भी नहीं है मगर शिक्षकों की संख्या आठ से दस हैं जबकि कुछ शिक्षण संस्थानों में छात्र हैं तो शिक्षक नगण्य हैं।जितने प्रभावशाली नेता हैं, उनकी पत्नियां ग्रामीण क्षेत्र से शहरी इलाकों के विद्यालयों में इकट्ठी हो गई हैं।उन्हें विषय, शिक्षण माध्यम से कोई सरोकार नहीं है। मोरान आंचलिक छात्र संघ ने शिकायत मिलने पर दिरै-रांगली उच्च माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया तो पता चला कि छ : शिक्षकों के पद खाली हैं, विद्यार्थी शिक्षा से वंचित होते रहे हैं । मगर प्रसाशन आंखें बंद किए है।सलाहकार अविनाश शर्मा के नेतृत्व में आसू के एक प्रतिनिधि मंडल ने मोरान राजस्व चक्राधिकारी इंडिका गोगोई के माध्यम से चराईदेव उपायुक्त और शिक्षा मंत्री को शिक्षकों के रिक्त पदों पर जल्द बहाली करने की मांग संबंधित मांग-पत्र प्रेषित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें