गोलाघाट में वाहन चोरो की हुई गिरफ्तारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट में वाहन चोरो की हुई गिरफ्तारी



अमित नागोरी

गोलाघाट नगर और इर्द गिर्द अंचलों में स्थानीय लोग चोरी की सिलसिलेवर वारदातों से हैरान - परेशान थे । इस दौरान गोलाघाट पुलिस के हाथ एक बड़ा बाइक चोरों का गैंग आया । गोलाघाट पुलिस के अभियान में जोरहाट के एक इलाके से गुडू दास उर्फ ​​गेरेला और पार्थ कलिता उर्फ ​​बिस्किट या टिंकू नाम के दो चोरों को पकड़ा । गौरतलब है कि गोलाघाट के एरंगापारा, अमलापट्टी व शहीद कुशल कुंवर सिविल अस्पताल से चोरी की कई बाइकों की चोरी में संलिप्त ये दोनों चोर के बरामदगी के बाद क़ई जानकारियां मिली । गोलाघाट से चोरी की बाइकें नागालैंड ले जाए जाने की खबर है । इस मौके पर गोलाघाट के उप पुलिस अधीक्षक माधूर्जय बरुवा के नेतृत्व में उक्क्त अभियान चलाया गया । दोनों चोरों ने चोरी की क्रियाओं को स्वीकारा । दोनों चोरों ने वारदात के बारे में खुलकर बताया की वे दोनों मिलकर वाहन मेरापानी के चंदन दास उर्फ ​​होरू लोरा और मिंटू दास को सुपुर्द करने का आरोप लगाया है जो पश्चात वाहनों को आगे नगालैंड के विभिन्न स्थानों में बिक्री करते थे । गोलाघाट पुलिस चोरी की गई वाहनों को बरामद करने के प्रयास में लगी हुई है । गौरतलब है कि चंदन दास और मिंटू दास दोनों पहले गोलाघाट में मोबाइल टावर की बैटरी चोरी में शामिल थे । वर्तमान पुलिस की पूछताछ जारी है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें