रंगिया के बटाकुची में "दिठोकत हेराल सापोन" को दी हार्दिक बधाई। - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया के बटाकुची में "दिठोकत हेराल सापोन" को दी हार्दिक बधाई।






अरुणा अग्रवाल

रंगिया के पश्चिम प्रांत मध्य पाण्डुरी आंचलिक दुर्गापूजा के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक पंकज पल्लव शर्मा का अभिनन्दन किया गया। विशिष्ट अभिनेता बिपुल तालुकदार द्वारा संचालित उक्त कार्यक्रम में असमिया फिल्म "दिठोकत हेराल सापोन" के इंडियन ग्लोरी अवार्ड प्राप्त परिचालक पंकज पल्लव शर्मा का बहुत से दल संगठनों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर निर्देशक पंकज पल्लव शर्मा ने आगामी 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली असमिया फिल्म "दिठोकत हेराल सापोन" को देखने का सभी को आग्रह किया। सभी से सिनेमा हॉल में जाकर शो का आनंद लेने का आग्रह किया। आयोजित बैठक में नागरासूर्य रामचरण भरालि को भी सम्मानित किया गया। मध्य पाण्डुरी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के अध्यक्ष पार्थ प्रतिम डेका पाठक, पंकज तालुकदार, वरिष्ठ अभिनेता अतुल वैश्य, प्रख्यात शिक्षाविद् राजेंद्र शर्मा, कलाकार तपन काश्यप और अन्य लोगों को भी उपस्थित होकर फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया गया। बैठक के अंत में महेश्वर कलिता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके अलावा सभा के प्रारंभ में रूपकुँवर संगीत कानन के संगीतकारों द्वारा सुन्दर गीत प्रस्तुत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें