अमित नागोरी
जिला के गोलाघाट स्टेडियम में आयोजित असम प्रीमियर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सरूपथार के धनशीरी क्रिकेट क्लब ने नाम्बर क्लब को 22 रन से हराया । प्रथम बल्लेबाजी कर सरूपथार के गौरव देव के 34 और अजय मिर्धा 24 रन के सहायता से 30 ओवरो में 140 रन बनाए । जवाब में नाम्बर क्लब 25.2 ओवर में 118 रन ही बना पाई । सरूपथार के दिलीप शर्मा, गौरव देब और अनूप दत्ता ने तीन-तीन विकेट लिए।
नामबर क्लब के तिलक छेत्री ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता और धनशीरी क्लब के गौरव देव को फाइनल गेम का मैन ऑफ द मैच चुना गया ।
पुरस्कार वितरण समारोह में जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा , जिला क्रीड़ा संस्था के अध्यक्ष डॉ अजित बरुवा , ए सी ए के उपाध्यक्ष परीक्षित दत्ता , क्रीड़ा संस्था के उपाध्यक्ष दिनेश गोगोई , डॉ नृपेन बरुवा , साधरण सचिव संजीव हैंडिक उपस्थित थे ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें